वाराणसी। टीवी सीरियल ‘बेताल’ और ‘सिंहासन बत्तीसी’ के कलाकार सिद्धार्थ अरोड़ा और संदीप आनंद सोमवार को काशी पहुंचे। छोटे परदे के दोनों कलाकारों ने घाटों से लेकर संकरी गलियों तक मस्ती की। बनारसी चाट और ठंडई का भी लुत्फ उठाया। मलदहिया के एक होटल में दोनों कलाकारों ने अपने आने वाले सीरियल को लेकर अनुभवों को साझा किया। बताया कि हास्य से भरपूर सीरियल को लोग जरूर पसंद करेंगे। वो यहां अपने सीरियल को प्रमोद करने के लिए आए थे।