फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तुषार और शहाब ने पास की फिडे रेफरी परीक्षा

विज्ञापन
शाहाब शतरंज - फोटो : Self
विज्ञापन
काशी के दो शतरंज रेफरियों ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी की परीक्षा पास कर ली है। वाराणसी चेस एसोसिएशन के महासचिव तुषार सारस्वत और संयुक्त सचिव शहाब अहमद फारूकी ने विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) द्वारा आयोजित फिडे ऑर्बिटर परीक्षा सफलतापूर्वक पास की।
विज्ञापन

दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिताओं के संचालन और निर्णायक की भूमिका में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन द्वारा फिडे के तत्वावधान में 11 से 13 सितंबर 2026 तक नोएडा में आयोजित इस सेमिनार में देशभर से 19 ऑर्बिटरों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में केवल नौ प्रतिभागी सफल हुए। फिडे की ऑर्बिटर कमीशन द्वारा जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार, दोनों को आगामी फिडे काउंसिल की स्वीकृति के बाद फिडे ऑर्बिटर की उपाधि के लिए एक-एक नॉर्म प्रदान किया जाएगा। इससे पहले तुषार सारस्वत जुलाई 2024 में बिजनौर में आयोजित सीनियर नेशनल ऑर्बिटर परीक्षा में भी टॉपर रहे थे। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन द्वारा प्रकाशित परिणाम सूची में उनका नाम ए-ग्रेड प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में सबसे ऊपर दर्ज है।

शाहाब शतरंज- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें