फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी : बीएससी-2 और डीएवी के बीच फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में मंगलवार को एंफीथियेटर खेल मैदान में अंतर संकाय, छात्रावास और महाविद्यालय के बीच रस्साकशी के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले मैच में विज्ञान संस्थान की बीएससी-2 की टीम ने राममोहन राय छात्रावास को 2-1 स्कोर से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में विज्ञान संस्थान की बीएससी-3 को हराकर डीएवी ने 2-0 से जीत दर्ज कर की। बुधवार को फाइनल विज्ञान संस्थान के बीएससी-2 और डीएवी कॉलेज के बीच होगा। उधर, बीएचयू क्रीड़ा परिषद की ओर से ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला एकल में शिवाखी शर्मा, पुरुष वर्ग में अतुल सिंह को वॉक ओवर, प्रजवल चतुर्वेदी, सौनिक मजूमदार ने जीत दर्ज की। गैर शिक्षण पुरुष एकल वर्ग में अजय प्रताप सिंह और महिला एकल में अर्चना तिवारी ने अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें