फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में ज्योतिष के दो विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग के दो विद्यार्थियों को सालाना 25-25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। एमए ज्योतिष (गणित) में प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को मेरिट और आर्थिक आधार पर छात्रवृत्ति मिलेगी। बीएचयू को प्रतिदान योजना के तहत इसके लिए दस लाख रुपये की दानराशि मिली है। पिछले वर्ष फरवरी में प्रतिदान योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें पुरातन छात्रों, शुभचिंतकों और अन्य लोगों को विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में भागीदारी का मौका मिल रहा है। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तियां स्थापित करना और आर्थिक मदद करना है। शिक्षण व शोध के अवसरों में वृद्धि, शोध व शिक्षण में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना भी अहम उद्देश्य है। बरेली निवासी बीएन शुक्ला ने पिता स्व. प्रेमनारायण शुक्ला और माता स्व. श्यामादेवी की स्मृति में दो छात्रवृत्तियां शुरू कराने के लिए धनराशि दी है। बीएन शुक्ला ने अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श प्रकोष्ठ के उप कुलसचिव डॉ. वेणु गोपाल को चेक सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें