बाबतपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रविवार सुबह अधेड़ का शव मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। जीआरपी के अनुसार मृतक बड़ागांव थाना अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी बच्चे लाल राजभर है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह से ही बच्चे लाल घर से गायब था।
फूलपुर थाना के दबेथुवा गांव में शनिवार की रात जमीन के विवाद में रामलाल यादव को पड़ोसियों ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी प्रदीप यादव, राजेश यादव, मुकेश यादव व साहब यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कीटनाशक दवा का सेवन करने वाले रौना खुर्द गांव निवासी दिनेश उर्फ बुद्धू राजभर (19) की शनिवार देर रात शहर स्थित निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। किसी बात से नाराज युवक ने शनिवार शाम में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रौना खुर्द निवासी शंभू राजभर का पुत्र दिनेश उर्फ बुद्धू राजभर बाहर नौकरी करता था, कोरोना के चलते पिछले एक साल से घर पर ही रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था।