वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के गुणात्मक व मात्रात्मक प्रणाली पर दो दिवसीय कार्यशाला में ऑन रोल और इन रोल पर चर्चा हुई। नैक बंगलूरू के संचार सह प्रकाशन अधिकारी वाहिदुल हसन और उप सलाहकार डॉ. एल मंजूनाथ राव ने समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि पूर्व में नैक मूल्यांकन में हुई त्रुटियों को दूर कर सभी को संयुक्त प्रयास करने की जरूरत है। प्रो. मो. आरिफ ने विद्यापीठ में मूल्यांकन की तैयारियों के बारे में बताया। इस दौरान प्रो. शेफाली, डॉ. निलेश पांडेय मौजूद रहे। संवाद