फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहले शादी रचाई, फिर प्रेमिका के साथ भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक युवक ने प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना का लाभ लिया, लेकिन दुल्हन को साथ नहीं ले गया। बाद में परानापट्टी गांव की प्रेमिका के साथ भाग निकला। अब पीड़ित युवती की तहरीर चोलापुर थाने में पति व ताला गांव के दिलीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 24 जनवरी को चोलापुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में सामूहिक विवाह कराया गया था। चोलापुर खुर्द गांव की युवती के अनुसार, उसका विवाह ताला गांव निवासी दिलीप कुमार से हुआ। विवाह के बाद ससुराल वाले उसे अपने साथ नहीं ले गए और छह जून को विदाई का दिन तय कर दिया। इसी बीच पता लगा कि उसका पति दिलीप परानापट्टी गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। इस सिलसिले में पति के घर वालों से बात की गई। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। कोई रास्ता नहीं दिखा तो तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें