फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धर्म रक्षा प्रदर्शनी में दिखेगी ज्ञानवापी की सच्ची तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री आदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास की ओर से 17 से 20 जुलाई तक धर्म रक्षा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें ज्ञानवापी का लकड़ी से निर्मित माॅडल दिखाया जाएगा। प्रदर्शन में 100 ज्यादा चित्रों को शामिल किया जाएगा। यह बातें रविवार को सिगरा में हुई बैठक में न्यास के महासचिव अनुराग त्रिवेदी ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभिन्न सामाजिक संगठनों के मुखिया से बातचीत की जा चुकी है।
विज्ञापन

न्यास के महासचिव ने कहा कि इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर सभागार में 17 से 20 जुलाई तक धर्म रक्षा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें साध्वी ऋतंभरा, आलोक कुमार, संत देवकी नंदन ठाकुर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विष्णुशंकर जैन, विनोद बंसल, अयोध्या से महंत राजूदास, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के चंपत राय आदि शामिल होंगे। आयोजन समिति की बैठक में आरके चौधरी, डॉ. रामप्रसाद सिह, संजीव चंद्र त्रिपाठी, अनुराग त्रिवेदी, सुनील अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें