फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सरयू नदी पुल से नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल

Thu, 12 Dec 2019 02:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
नीचे गिरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सरयू नदी के पुलिस ने एक ट्रक नीचे गिर गया। इसमें चालक और खलासी(कंडक्टर) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


दोहरीघाट की ओर से आजमगढ़ की ओर जा रहा ट्रक बुधवार रात लाटघाट पुरानी सरयू नदी पुल से नीचे गिर गया। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक पुल के नीचे खाई में गिरा है। इसमें चालक और खलासी घायल हो गए।

विज्ञापन


अभी तक दोनों में से किसी की पहचान नहीं हो पाई है। आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग चौड़ा हो गया है, जिसे वाहन तेजी से दौड़ते हैं। वहीं पुल काफी संकरा है। इसका अप्रोच कई बार टूट चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन यहा से खाई में गिर चुके हैं। फिर भी इसको यहां रोड को ठीक नहीं कराने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। वहीं घायल हुए चालक और खलासी को सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां उनकी हालत गंबीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें