फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिहार से बालू लेकर आ रहा ट्रक रेलवे ट्रैक पर फंसा, वाहनों और ट्रेनों के थमे पहिए

Sat, 10 Oct 2020 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
रोड पर वाहनों की लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक के बीच शनिवार दोपहर ओवरलोड बालू लदा ट्रक फंस गया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

इस बीच रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे जेर से घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ के सिपाहियों ने यातायात सुचारू कराया।


बिहार से बालू लदा ओवरलोड ट्रक देवल के रास्ते जिला मुख्यालय जा रहा था। वह अभी भदौरा रेलवे क्रॉसिंग के डाउन लाइन पर पहुंचा ही था कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच ट्रक फंस गया। इस बीच अप लाइन पर आ रही टावर वैगन को होम सिग्नल पर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन

आनन-फानन में ट्रक चालक ने जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को ट्रैक से किसी तरह हटाया। इस बीच रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार से कहीं पैर रखने की भी जगह नहीं थी। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने गेटमैन और ट्रक चालक से पूछताछ करने के बाद किसी तरह आवागमन को सुचारू कराया।

इस बीच 12:06 से 12:28 बजे तक टावर वैगन होम सिग्नल पर खड़ी रही। स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ट्रक के फंसने के कारण करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद था। इस बीच टावर वैगन होम सिग्नल के पास खड़ी रही। अग्रिम कार्रवाई के लिए अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें