चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकला और फिर घायलों को गोपीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल हिमांशु और सुधांशु को रेफर कर दिया। घायल दोनों युवकों का उपचार नगर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं पीछे बैठे सत्यब्रत को मामूली चोट आई है। मृतक नितेश सिंह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके थे।
वह पूर्व विधायक उदयभान सिंह के भांजे के इकलौते पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत शुभचिंतक हॉस्पिटल पहुच गए। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों का रो रो बुरा हाल था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।