उर्दू शिक्षक पति की हत्या में आरोपी रुबीना सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस जब कमरे में गई तो फोल्डिंग चारपाई पर दानिश का शव पड़ा हुआ था। सिर, गले, चेहरे और सीने पर गहरे जख्म के निशान और चारों तरफ खून फैला हुआ था। दीवारों पर भी खून के छींटे थे। सिगरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू की।
सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वारदात को एक दिन पहले अंजाम दिया गया। क्योंकि फर्श और शरीर पर जमे खून सूख चुके थे। घटना के संबंध में किसी ने पुलिस के समक्ष मुंह नहीं खोला। करीबियों पर ही वारदात को अंजाम दिए जाने का शक हुआ। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो वह टूट गई।
घर के बाहर माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति दानिश काफी प्रताड़ित करता था। आए दिन पीटता था। बृहस्पतिवार की शाम को भी दानिश ने पीटा था। तब तय किया कि रात में पति को मौत के घाट उतार दूंगी। रात में सोते समय में पहले रॉड से सिर पर तेजी से वार किया और फिर चाकू से गले और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया।
सिगरा पुलिस के अनुसार चार बहन और दो भाई में दानिश छोटे थे। बड़े भाई छत्तीसगढ़ में चिकित्सक हैं और सपरिवार वहीं रहते हैं। दानिश रजा की एक बेटी 8 साल की और एक बेटा 5 साल का है। दानिश की बहन अंदलीब जहरा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।