वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया पक्केमहाल में रहने वाले बुनकर अनवारुल अंसारी (60) ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, अनवारुल आर्थिक तंगी से परेशान था। शनिवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटके हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुनकर अनवारुल की चार लड़कियां और चार लड़के हैं। परिजनों ने बताया कि खुद का कारखाना बंद होने के बाद से वह बेरोजगार हो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल पूर्व ग्राम प्रधान की मौत चिरईगांव। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्राम पंचायत गौराकला के पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार मौर्य (56) की शनिवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सरायमोहाना में गंगा के किनारे उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र रोहित मौर्या ने दी। संवाद डीआईजी जेल ने जिला कारागार का निरीक्षण किया वाराणसी। डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल अस्पताल, भोजनालय और महिला बैरक को देखा। अस्पताल में भर्ती बंदियों का हालचाल लिया और भोजनालय में भोजन चख कर उसकी गुणवत्ता देखी। उन्होंने जेल परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों को देखा और इंजीनियर से बातचीत की। जेल से रवानगी के दौरान उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को चॉकलेट दी। ब्यूरो