फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रिपिंग की समस्या ने बढ़ाई परेशानी, 4 घंटे कटी रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर गांव तक लोकल फॉल्ट, ट्रिपिंग होने के साथ ही अब शटडाउन लेने में लापरवाही से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। शनिवार को चितईपुर, केराकतपुर, चांदपुर सहित शहरी इलाके में ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान कर दिया। चांदपुर में बिना सूचना के ही सुबह छह बजे से 11 बजे बिजली कटौती की गई। लाइट आने के बाद भी सारा दिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। वसंता कॉलेज स्थित 33/11 केवीए उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। राजघाट, प्रह्लाद घाट, मुकीमगंज, चौहट्टा, लाल खां, पठानीटोला और भदऊचुंगी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में कई बार बिजली घंटों तक गायब रही।
विज्ञापन

सारनाथ में ग्रामीण क्षेत्र में मनमानी बिजली ट्रिपिंग से किसान सहित आमजन परेशान हैं। सथवां फीडर से लगातार बिजली ट्रिपिंग से किसानों के खेत तक सिंचाई का पानी तक नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं पिंडरा विधानसभा के ग्रामसभा रामपुर में विगत 7 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है।
तूफान के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिरने की वजह से बाधित हुई थी, उसी सही कराया जा रहा है। जल्द ही सभी जगह बिजली व्यवस्था शुरू हो जाएगी। - राकेश पांडेय, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें