फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बारिश में ट्रिपिंग और कटौती ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ बरसात के मौसम में हो रही उमस और दूसरी ओर बिजली कटौती व ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर गांव तक कटौती से लोग परेशान हुए। शहर में लंका, सामनेघाट, मंडुवाडीह, सिगरा, महमूरगंज, गैबी, चौकाघाट, हुकुलगंज, पांडेयपुर, पहड़िया आदि क्षेत्राें में एक से डेढ़ घंटे तक बिजली कटी। ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। सारनाथ क्षेत्र में हर आधे घंटे पर बिजली कटी। सथवा फीडर से सिंहपुर हसनपुर हृदयपुर, साथवां,भैंसड़ी नाइबाजर, पतेरवा, संहित अन्य गांवों में सुबह 10:50 बजे से 11:20 बजे तक कटी। 11:30 बजे कटी 11:50 आई। 12:10 बजे कटी तो 12:50 बजे आई। ऐसे ही दिन भर बिजली का आनाजाना लगा रहा। उधर कछवा रोड सेवापुरी ब्लाक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दक्षिण बाजार एवं पूरे फीडर की बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार के दोपहर बाद 3:00 बजे से 6:00 बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें