फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गिरधारी लाल मेहता वेद विद्या की रक्षा के लिए रहे तत्पर

विज्ञापन
रामघाट स्थित श्रीवल्लभराम शालिग्राम साङ्गवेद विद्यालय में विद्यालय के पूर्व संचालक वैकुण्ठवासी
विज्ञापन
रामघाट स्थित श्रीवल्लभराम शालिग्राम साङ्गवेद विद्यालय में विद्यालय के पूर्व संचालक वैकुण्ठवासी पं. गिरधारी लाल मेहता की 28वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को चारों वेदों की वसंत एवं विद्वत पूजा हुई। पं. व्रजवल्लभ पाठक की अध्यक्षता में स्मृति सभा हुई। विद्यालयाध्यक्ष विश्वेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने कहा कि गिरधारी लाल इस विद्यालय स्थापना के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं। उन्होंने आजीवन वेद विद्या की रक्षा के लिए पूर्वजों के संकल्प को कायम रखा और गुणी विद्वानों का समादर किया। पं. व्रजवल्लभ पाठक ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तपस्वी ब्राह्मणों से ही संभव है, भगवान भी उन्हें प्रणाम करते हैं। पुराणों में वर्णित प्रकार से वेदों में बताई गई सरस्वती की उपासना कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें