फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तैराकी में यशस्कर सिंह और अंशिका को तिहरी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से 13वीं ओपन तैराकी चैंपियनशिप रविवार सुबह परिसर स्थित स्वीमिंग पूल में हुई। इसमें विवि के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, उनके परिजन कुल 110 ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि उप-कुलसचिव एवं चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ. रश्मि रंजन ने प्रतियोगिता शुरू कराई। परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का माध्यम नहीं हैं बल्कि इनके माध्यम से आपसी सौहार्द, अनुशासन भी विकसित होता है। विशिष्ट अतिथि अमित मल्होत्रा ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. गुरदीप सिंह, डॉ. अर्चना रहीं।
विज्ञापन

इन्होंने जीते पदक -
50 मीटर फ्री स्टाइल 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग महिला में ज्योति और संपन्न चक्रवर्ती संयुक्त रूप से, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग महिला में ज्योति, 50 मीटर बटरफ्लाई एडवांस ग्रुप बालक में यशस्कर, 30 मीटर किक बोर्ड ग्रुप-1, 10 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका में याना रघुवंशी, 30 मीटर किक बोर्ड ग्रुप-2, 10 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका में आदित्य वर्मा, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक एडवांस ग्रुप बालिका में अंशिका, 50 मीटर बैक स्ट्रोक एडवांस ग्रुप बालिका में अंशिका, 50 मीटर बैक स्ट्रोक एडवांस ग्रुप बालक में यशस्कर सिंह, 50 मीटर बटरफ्लाई एडवांस ग्रुप बालिका में अंशिका, 30 मीटर किक बोर्ड 10 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका, ग्रुप-1 में याना रघुवंशी, 50 मीटर फ्री स्टाइल एडवांस ग्रुप बालिका में अंशिका माहली, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक एडवांस ग्रुप बालक में यशस्कर सिंह, 30 मीटर किक बोर्ड 10 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका, ग्रुप-1 में तनुश्री, 30 मीटर किक बोर्ड 10 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक में विवान, 30 मीटर फ्री स्टाइल 10 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक में क्वांश सरदार, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. विराग सर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें