फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन केंद्र पर फहरा दिया उल्टा तिरंगा: अधिकारियों ने दोबारा सही से लगवाया, कर्मचारी को दिया नोटिस

Thu, 28 Jul 2022 08:44 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

इस मामले में पूछे जाने पर सहायक निदेशक अभियांत्रिकी अशोक ने बताया कि पीआरडी के जवान ने गलती से उल्टा झंडा फहरा दिया। बाद में सही करवा दिया गया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
दूरदर्शन केंद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदेसर स्थित दूरदर्शन केंद्र पर बृहस्पतिवार को उल्टा तिरंगा फहराने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। अधिकारियों को जैसे इसकी जानकारी हुई उन्होंने पूरे सम्मान से दोबारा झंडे को सही तरीके से फहरवाया। अधिकारियों ने उल्टा तिरंगा फहराने वाले सुरक्षाकर्मी को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


दूरदर्शन केंद्र में हर दिन सुबह झंडा फहराया जाता है। सुबह आने वाले सुरक्षाकर्मी की ओर से ही झंडा लगाया जाता है। केंद्र पर सुरक्षा की जिम्मेदारी इन दिनों पीआरडी के जवानों के पास है। बृहस्पतिवार को सुबह आने वाले पीआरडी के जवान ने यहां उल्टा झंडा फहरा दिया। इस बात की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो झंडा उतरवाकर उसे सही तरीके से लगवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें