फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में वाराणसी की 36वीं वाहिनी विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार बनारस में पीएसी पूर्वी जोन की 25वीं अंतरवाहिनी खेल प्रतियोगिता हुई। बृहस्पतिवार को 36 वाहिनी पीएसी रामनगर के प्रांगण में प्रतियोगिता के पहले दिन 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी ने हैंडबाल, बास्केटबाल और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताओं में वर्चस्व रहा। झांसी ने हैंडबाल में मिर्जापुर की 39वीं वाहिनी को, बास्केटबाल में प्रयागराज की 4वीं वाहिनी को और टेबल टेनिस में 39वीं वाहिनी मात देकर प्रथम स्थान का खिताब जीता। इसके अलावा टेबल टेनिस के दो अन्य मुकाबलों में 42वीं वाहिनी ने वाराणसी की 34वीं वाहिनी को और वाराणसी की 36वीं वाहिनी ने सोनभद्र की 38वीं वाहिनी को पराजित किया। वालीबाल में 4वीं वाहिनी ने फतेहपुर की 12वीं वाहिनी को, 39वीं वाहिनी ने 42वीं वाहिनी को हराकर विजेता बनी। हैंडबाल के दूसरे मुकाबले 4वीं वाहिनी ने कानपुर की 37वीं वाहिनी को हराया। बास्केटबाल के दूसरे मैच में 38वीं वाहिनी ने 12वीं वाहिनी को परास्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 36वीं वाहिनी के सेनानायक डॉ अनिल कुमार पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि किया। 24 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में 10 वाहिनी की टीम ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें