महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को विभिन्न विभागों में श्रद्धांजलि सभा एवं परिचर्चा का आयोजन हुआ। शिक्षाशास्त्र विभाग के संगोष्ठी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राम ने की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व इतना विराट है कि उसका विवरण शब्दों की सीमा में नहीं बाधा जा सकता। कार्यक्रम में प्रो. रमाकांत सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. वीणा वादिनि, डॉ. वरुण भास्कर, डॉ. ने विचार व्यक्त किए। स्वागत डॉ. राखी देब, संचालन ललिता पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ज्योत्सना राय ने किया।
उधर, समाज कार्य विभाग के स्मार्ट कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचारों को पढ़ने एवं समझने की आवश्यकता है। प्रो. संजय, प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा, भारती कुरील, प्रो. बंशीधर पांडेय ने विचार रखे। संचालन प्रो. अनिल कुमार चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु चौबे ने किया।