चोलापुर स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को 1942 के अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इस दौरान करीब 125 सैनिकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 17 अगस्त 1942 को ब्रिटिश हुकूमत की गोलीबारी में शहीद हुए पांच स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हर साल होता है। 17 अगस्त 1942 को चोलापुर थाने पर तिरंगा झंडा फहराने के दौरान ब्रिटिश हुकूमत ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस घटना में पांच स्वतंत्रता सेनानी शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आयोजक सतीश चौबे ने कहा कि चोलापुर के वीर शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सुजीत सिंह, मनीष चौबे, विशाल सिंह, दिलीप चौबे, राघवेंद्र चौबे, कुलदीप मिश्रा और मयंक चौबे आदि रहे।