फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा कल से, शामिल होंगे मंडल के 8.15 लाख छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होंगी। पहले दिन कक्षा 5 तक की सभी विषयों की परीक्षाएं मौखिक होंगी। एडी बेसिक हेमंत राव ने बताया कि वार्षिक परीक्षा में मंडल में 814717 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें वाराणसी के 158613 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। एडी बेसिक के मुताबिक कक्षा एक तक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा 2 से 5 तक 50 प्रतिशत लिखित और 50 प्रतिशत मौखिक परीक्षा होगी जबकि कक्षा 4-5 में 70 फीसदी लिखित और 30 फीसदी मौखिक होगी। कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा 50 अंकों की लिखित होगी। एडी बेसिक ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें