24वीं यूपी जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रयागराज में 8 और 9 अप्रैल को होगी। 20 वर्ष से कम उम्र के ही बालक और बालिकाएं इसमें हिस्सेदारी कर सकती हैं। एथलेटिक्स टीम का चयन दो अप्रैल को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर सिगरा स्टेडियम में होगा। जिन खिलाड़ियों की जन्मतिथि 26 अप्रैल 2006 से 27 अप्रैल 2010 के बीच में होगी उन्हीं को ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। ट्रायल 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 मीटर में होगा। वहीं, 3000 मीटर का स्टीपल चेज, 100 मीटर का हर्डल, 400 मीटर हर्डल, लॉन्ग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, पोलवाट, गोला फेक, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, हेप्टाथलॉन, डेकाथलॉन और पांच किमी पैदल चाल में भी ट्रायल होंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार यादव सभी खिलाड़ियों को एएफआई यूआईडी कार्ड लेकर अनिवार्य किया गया है। इससे जुड़ी जानकारी के लिए एथलेटिक्स कोच चंद्रभान मिंटू से संपर्क कर सकते हैं।