फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बजे से रुझान, एक बजे से फाइनल िरजल्ट

Sat, 11 Mar 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंडी स्थल पर मतगणना के लिए लगाई गईं टेबिल।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
दो महीने की चुनावी गहमागहमी के बाद आखिरकार निर्णायक घड़ी आ गई, जिसका हर किसी को शिद्दत से इंतजार था। शनिवार को मतगणना स्थल पहड़िया मंडी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए 127 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। गणना विधानसभावार कराई जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग हाल बनाकर 14-14 टेबल तथा एक आरओ टेबल सहित 15 टेबल लगाए गए हैं। रुझान सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएगा। फाइनल नतीजों की घोषणा दोपहर एक बजे से किए जाने की उम्मीद है।  
विज्ञापन

सबसे पहले शहर दक्षिणी का परिणाम आएगा। यहां सबसे कम 21 बूथ होने के कारण गणना में कम समय लगेगा। सबसे आखिरी में कैंट विधानसभा के नतीजे आएंगे। वहां सबसे अधिक 28 चक्र की गणना होगी। मजिस्ट्रेट और पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में गिनती होगी। प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक एजेंट मतगणना स्थल पर मौजूद रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा दो-दो वीडियो रिकॉर्डर लगाए गए हैं। शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुनींद्रनाथ उपाध्याय समेत अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे सबसे पहले 3722 पोस्टल बैलेट और 692 सर्विस वोटर के मतों की गिनती होगी। इसके बाद बूथवार ईवीएम खोली जाएंगी। कुल 2711 ईवीएम की गणना होगी। एक बार में 14 बूथों की ईवीएम की गिनती होगी। एनआईसी के जरिए जेनेसिस साफ्टवेयर की मदद से चक्रवार रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। चुनाव आयोग ही प्रत्याशियों के जीत की घोषणा करेगा। आयोग मंजूरी के बाद स्थानीय स्तर पर घोषणा होगी। देर रात जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने पहड़िया मंडी जाकर तैयारियों की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को ताकीद की कि किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें