फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीएसके के तहत हुआ दो बच्चों के टेढ़े पैर का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत मंडलीय अस्पताल में जिले में दो बच्चों के टेढ़े पैर का इलाज बिना किसी खर्च के किया गया।
विज्ञापन

चिरईगांव ब्लाक के ग्राम गौराकला निवासी बबीता राय और राजकुमार के तीन साल के बेटे आयुष और काशी विद्यापीठ ब्लाक के ग्राम दरेखु के रविंद्र कुमार के एक साल के बेटे अनिरुद्ध का पैर मुड़ा हुआ था और उसका मंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। आरबीएसके के तहत बच्चों की सेहत की जांच कराने के साथ ही निशुल्क ऑपरेशन भी कराने की सुविधा है। इसके तहत जिले में मंडलीय अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल को चयनित किया गया है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह बताया कि मिरेकल फिट इंडिया के सहयोग से फरवरी 2019 से जिले में क्लब फुट क्लीनिक की शुरुआत की गई है। ऐसे बच्चों के परिजन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर टीम के सहयोग से निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि बच्चे का जितना जल्दी इलाज संभव हो सकेगा उतना जल्दी पैर सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन

बुधवार और शनिवार को ले सकते हैं परामर्श
मिरेकल फिट इंडिया की प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव नेहल कपूर ने बताया कि पीड़ित बच्चों के परिजन बुधवार और शनिवार को मंडलीय अस्पताल में मोबाइल नंबर 913694 5515 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां आर्थो विशेषज्ञ डॉ. ए के राय, डॉ. ए के सिंह, डॉ. एस के गुप्ता द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें