फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ पर यात्रा होगी सुलभ : वाराणसी परिक्षेत्र से चलेंगी 721 बसें, हर 15 मिनट पर मिलेंगी

Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

महाकुंभ को लेकर परिवहन निगम पूरी तैयारी में है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी यूपी सहित कई जिलों से बसें मंगाई गई हैं और इनके संचालन के पॉइंट तय कर दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
वाराणसी का रोडवेज बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। वाराणसी और आसपास के जिलों से प्रयागराज के लिए 721 बसें चलाई जाएंगी। बसें हर 15 मिनट पर मिलेंगी। वाराणसी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाएंगे।

विज्ञापन


 इटावा, आगरा, मुरादाबाद सहित अन्य जिलों की बसें वाराणसी परिक्षेत्र में आ रही हैं। इन बसों का संचालन चकिया, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, जमनिया, सुजानगंज, मछलीशहर, जौनपुर, ठेकमा, शक्तिनगर, रेणुकूट, सोनभद्र से होगा। इसके पॉइंट भी बनाए गए हैं। इससे प्रयागराज तक आवागमन आसान हो जाएगा।


इन जिलों से आईं बसें
मुरादाबाद से 28 बसें, इटावा से 168 बसें, आगरा से 205 बसें और  वाराणसी की 320 बसों का संचालन करने की तैयारी है।
महाकुंभ के लिए वाराणसी परिक्षेत्र से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बसें लगाई गई हैं। पश्चिमी यूपी से बसें मंगवाई गई हैं। हर 15 मिनट पर बसें मिलेंगी।-वीके श्रीवास्तव, एआरएम ग्रामीण, रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें