फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रेलवे के अवैध ई-टिकटों के साथ ट्रेवल्स एजेंसी का संचालक गिरफ्तार, 21 टिकट बरामद

Thu, 08 Jul 2021 02:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नदेसर के एक जर्नी ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे शिवपुर स्थित तरना चौराहे से पकड़ा।
विज्ञापन
सीआईबी की गिरफ्त में संचालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आरक्षित रेल ई-टिकटों के अवैध कारोबार के आरोप में पूर्वोत्तर रेलवे की सीआईबी ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 32829 रुपये कीमत के 21 रेल ई-टिकट बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने बताया कि कई दिनों से रेल ई-टिकट के अवैध कारोबार के मामले सामने आ रहे थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए नदेसर के एक जर्नी ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक हेमंत कुमार दास(31)  को आरक्षित रेल ई-टिकटों के अवैध कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शिवपुर स्थित तरना चौराहे से गिरफ्तार किया है। वह कठवातिया के शिवपुर तरना का रहने वाला है।

इसके पास से अवैध रेलवे ई-टिकट बरामद हुए हैं। यह तत्काल व अन्य सॉफ्टवेयर के माध्यम से पर्सनल आईडी पर टिकट बुक करता था। इसके खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें