बसों में पैनिक बटन समेत मोटर मालिकों पर लगातार नए-नए नियम लागू कर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों ने नाराजगी जताई है। नदेसर रेस्टोरेंट में सोमवार को बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने 15 मई को आरटीओ कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है। अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आरटीओ अधिकारियों से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और पूछा जाएगा कि बिना किसी टैक्स राहत के वाहन मालिक आखिर इतनी व्यवस्थाएं कैसे करेंगे। 2019 के बाद की बसों और अन्य वाहनों में पैनिक बटन लगाने के आदेश हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस आदेश के नाम पर आरटीओ की ओर से वाहन मालिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान ट्रांसपोर्टर त्रिभुवन सिंह के निधन पर शोक जताया गया। बैठक में प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह, विनोद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पी. रोहित सिंह, विकास सिंह रहे।