फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी बहादुर आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुर आदमी पार्टी के चौकाघाट स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गांधी कुशवाहा ने 15 दिन पर कार्यकर्ता सम्मेलन करने के बाद जनसभा और रैली आयोजन करने पर प्रस्ताव पारित किया। मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाश्रय राजभर ने कहा कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय संयोजक अजय विश्वकर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने चुनावी विधानसभा क्षेत्रों में जनसमस्याओं पर काम करें। बैठक कि अध्यक्षता करते हुए मीडिया प्रभारी व बहादुर आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गांधी कुशवाहा ने की। इस मौके पर अजीत पांडे, राजेश कुशवाहा, राजेश यादव, राम गोविंद प्रजापति, मो. अकबर, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें