फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग घोटालाः दो बार भेजी गई तहरीर, फिर भी नहीं हुई एफआईआर

Sat, 29 Feb 2020 03:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आरोपित प्रोफेसर के आजमगढ़ में कई कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी नगर निगम के परिवहन विभाग में हुए घोटाले के मामले में अपर नगर आयुक्त देवीदयाल ने ब्लैकलिस्टेड चार फर्मों के खिलाफ एफआईआर के लिए सिगरा थाने में दो बार तहरीर भेजी। शुक्रवार को जो तहरीर दी गई, उसमें फर्म के नाम में गलती थी। इसके कारण सिगरा थाने ने वापस कर दिया। बाद में दोबारा नाम को सुधार कर तहरीर भेजी गई। शुक्रवार रात 12 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन

 

नेशनल इलेक्ट्रिक, यूनाईटेड सेल एंड कंपनी, एलाइड इन कार्पोरेशन, मनीष आटो सेल्स फर्म पर आरोप है कि साल भर में केवल नगर निगम से ही कमाई की है। इस बारे में इंस्पेक्टर सिगरा आशुतोष ओझा ने कहा कि जो तहरीर भेजी गई थी, उसमें तथ्यात्मक त्रुटियां थीं। इसके चलते तहरीर वापस लौटाई गई। अपर नगर आयुक्त देवीदयाल ने बताया कि तहरीर सुधारकर भेज दी गई है।

वहीं पार्षदों ने आरोप लगाया कि पहले तो कार्रवाई करने का दिखावा करते हैं। बाद में गलत तहरीर भेजते हैं ताकि फर्म को बचा लिया जाए। परिवहन की तरह नजारत, सामान्य विभाग की भी जांच हो तो करोड़ों के घोटाले सामने आएंगे। हाथी के दांत दिखाने के अलग और खाने के अलग होते हैं। फर्म का पूरे साल का टर्नओवर नगर निगम से लिए गए धन के बराबर है।

विज्ञापन


इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फर्म केवल एक ही जगह से कमाई में जुटी रही। इस मामले में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने पांच लोगों को निलंबित किया है। एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की गई है। इसमें प्रत्यक्ष रूप से हुए नुकसान का आकलन कर कर्मचारियों से रिकवरी की जाएगी। इसके लिए अपर नगर आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है।

जांच के दायरे में थीं 17 फर्में

गाड़ियों की रिपेयरिंग और पार्ट्स से संबंधित 10 फर्म पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई की थी। सभी को ब्लैक लिस्ट किया गया है। जांच के दायरे में 17 फर्में थीं। सात फर्म ऐसी हैं, जो पंजाब व अन्य शहरों में हैं। चार ऐसी फर्म हैं, जिनका एक ही पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें