फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से ट्रांसपोर्ट भाड़ा 15 प्रतिशत बढ़ जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि का असर ट्रांसपोर्ट भाड़े में पड़ने लगा है। पिछले छह जून से लगातार बढ़ रहे ईंधन के दाम से व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की हालत खराब है। शुक्रवार को वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बैठक कर तय किया कि एक जुलाई से भाड़ा 15 से 20 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि 10 रुपये से अधिक डीजल के दाम प्रति लीटर बढ़ गए है। ऐसे में दो ही विकल्प है। एक या तो अपनी गाड़ियों के चक्के जाम कर दें या भाड़े में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। महामंत्री सूर्यमणि तिवारी ने बताया कि बगैर भाड़ा बढ़ाए गुजारा संभव नहीं है। तय कर लिया गया है कि भाड़ा बढ़ाया जाएगा।
इतना बढ़ गया है भाड़ा
एक माह पूर्व जो गाड़ियां दिल्ली से 40 से 45 हजार में आती थीं, अब वह 55000 में आ रही हैं। कोलकाता का भाड़ा 35000 था जो अब 45000 हो गया है। अहमदाबाद से 75000 में गाड़ी आती थीं अब 90000 में आ रही हैं। मुंबई का भाड़ा 90000 था, अब 120000 हो गया है। बंगलूरू का भाड़ा एक लाख से बढ़कर 120000 हो गया है। ऐसी स्थिति में एसोसिएशन ने तय किया है कि जुलाई से माल की बुकिंग का भाड़ा 15 से 20 प्रतिशत बढ़ाना अत्यंत जरूरी है। नहीं तो ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदाम में ताले लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें