फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बेसिक शिक्षा परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अत: जनपदीय तबादलों व समायोजन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। विभाग ने समयसारिणी जारी कर दी है। प्रक्रिया के तहत पहले सरप्लस शिक्षकों और जहां शिक्षक नहीं हैं या एक ही हैं, उन स्कू लों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने पत्र में कहा है कि अत: जनपदीय स्थानांतरण समायोजन में सबसे पहले अधिक व कम शिक्षक वाले विद्यालयों को चिह्नित कर मानव संपदा पोर्टल पर 30 अप्रैल तक सूचना अपलोड की जाएगी। इसके बाद कक्षा एक से पांच तक के ऐसे विद्यालय जहां आठ से अधिक सहायक शिक्षक कार्यरत हैं, उन्हें जहां शिक्षकों की जरूरत है, वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तबादले की समय सारिणी
20 फरवरी को एनआईसी ट्रांसफर पोर्टल शुरू करेगा।
27 फरवरी तक शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर अपना विवरण देखेंगे और आपत्ति करेंगे।
14 मार्च तक बीएसए आपत्तियों को ठीक कराएंगे।
20 मार्च तक सरप्लस व कम शिक्षक वाले विद्यालयों की सूची जारी की जाएगी।
21-26 मार्च तक शिक्षकों द्वारा स्थानांतरण का ऑनलाइन विकल्प भरा जाएगा।
27 मार्च से 06 अप्रैल तक बीएसए द्वारा आवेदन पत्रों के आधार पर डेटा लॉक किया जाएगा।
11 से 16 अप्रैल तक एनआईसी द्वारा स्थानांतरण की कार्यवाही होगी।
18 से 30 अप्रैल तक एनआईसी के साफ्टवेयर से समायोजन किया जाएगा।
20 मई से 15 जून तक स्थानांतरण के बाद कार्य मुक्ति व कार्यभार ग्रहण
25 जून तक खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें