फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बंगाल, असम, बिहार और झारखंड से आने वाली ट्रेनें एटीएस के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंसा के बाद अवैध तरीके से भारत आने का प्रयास करने वालों को लेकर बरती जा रही सतर्कता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद पश्चिम बंगाल, असम, बिहार और झारखंड से आने वाली ट्रेनें आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के रडार पर हैं। चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन के साथ ही वाराणसी स्टेशन आने वाली ट्रेनों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। देखा जा रहा है कि कोई बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत में आने की कोशिश तो नहीं कर रहा है। एटीएस की दो टीमें दोनों रेलवे स्टेशनों की निगरानी कर रही हैं। बांग्लादेश में हिंसा के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बीएसएफ के जवानों ने त्रिपुरा, मेघालय और पश्चिम बंगाल की सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा भी है। बांग्लादेश से भारत में अवैध प्रवास को लेकर पूर्वांचल पहले भी चर्चाओं में रहा है, ऐसे में एटीएस ने पैनी नजर बना रखी है। अफसरों का कहना है कि पूर्व में बांग्लादेश से अवैध तरीके से लोगों को भारत लाने वाले नेटवर्क की टोह ली जा रही है। साथ ही बिहार, झारखंड और कोलकाता से आने वाली अंतरराज्यीय बसों की भी निगरानी की जा रही है। अवैध प्रवास के प्रयास के मामले में संलिप्तता मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कागज बनवाने वाले दो जमानत पर बाहर
2021 से 2024 के बीच बांग्लादेशियों को अवैध तरीके से भारत लाने के आरोप में आठ लोग एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। बांग्लादेशियों के भारत के फर्जी कागजात बनवाने वाले फिलहाल दो आरोपी जमानत पर हैं। जमानत पर जेल से छूटे आरोपियों के साथ ही उनके करीबी भी एटीएस की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें