वाराणसी। प्रधानमंत्री खाद्य उन्नयन योजना के तहत तीन दिवसीय ट्रेनिंग का बृहस्पतिवार को कचहरी मंडलीय कार्यालय में समापन हुआ। बीएचयू एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक दत्त त्रिपाठी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अंकिता हुड्डा और डॉ. शशिबाला ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्माण के बारे में विस्तार से बताया। एमएसएमई सहायक निदेशक राजेश चौधरी ने विभाग की नई सुविधाओं के बारे में बताया। ट्रेनिंग ले चुके युवाओं को प्रमाणपत्र दिया गया। स्वागत पवन कुमार व धन्यवाद ज्ञापन रत्नेश चंद्र अग्रवाल ने किया। संवाद