फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: साल खत्म होने को, शुरू नहीं हुआ यूजी-पीजी डिप्लोमा में दाखिला; अब तक नहीं आया बुलेटिन

Thu, 18 Dec 2025 05:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

साल खत्म होने को हैं, लेकिन बीएचयू में यूजी-पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले का प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई। अब तक बुलेटिन भी  नहीं आया। 
 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाते छात्र- छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में यूजी-पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया पिछड़ रही है। पिछले साल नवंबर में डिप्लोमा में प्रवेश शुरू हुए थे लेकिन इस बार उसके 25 दिन बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। अब तक बुलेटिन बनाने की भी तैयारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


इस बार कई बदलावों के साथ करीब 50 डिप्लोमा कोर्स में 1000 के आसपास सीटों पर प्रवेश होने की बात हुई थी। इसमें एक बदलाव यह था कि डिप्लोमा प्रवेश की जिम्मेदारी परीक्षा नियंता कार्यालय से लेकर केंद्रीय प्रवेश समिति को दी गई। दूसरा बदलाव यह था कि कई कोर्स बंद और कई में सीटों की संख्या में फेरबदल करने थे। 

पिछली बार सीटें रह गई थीं खाली
बीएचयू में हर साल करीब 1500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेते हैं। साल 2024 में 56 कोर्स में 1000 से ज्यादा सीटों पर डिप्लोमा में प्रवेश लिया गया था। बीएचयू डिप्लोमा कोर्स में आधी से ज्यादा सीटें खाली रह गई थीं। पिछले साल कोरम पूरा न हो पाने से 2025 में कई कोर्स सूची से हटाने का फैसला लिया गया। अधिकारियों का मानना है कि दीक्षांत समारोह सहित कई बड़े कार्यक्रमों में के चलते इस बार एकेडमिक कार्यों की गति धीमी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें