महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 28 नवंबर को होने वाला 45वां दीक्षांत समारोह टल गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसके पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, इसके पीछे का कारण कुछ पाठ्यक्रमों के परिणाम में देरी हो सकता है। अब अगले महीने समारोह हो सकता है। दीक्षांत समारोह क्यो टला और अब कब मनाया जाएगा और मुख्य अतिथि कौन होगा, इस बारे में पूछे जाने पर कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि इसका फैसला राजभवन से होना है। कुलपति टालने की मुख्य वजह नहीं बता सके। इतना जरूर कहा कि अब आयोजन दिसंबर में ही संभव होगा।