आनंद क्रिकेट एकेडमी (एसीए) की ओर से सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में कार्यशाला में क्रिकेट में प्रयोग होने वाली तकनीकी की जानकारी दी गई। आयोजन सचिव पीपी आनंद मिश्र ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री स्व. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव हरीशजी की स्मृति में वर्ष पर्यंत प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों को स्किल डेवलपमेंट एवं मेंटल स्ट्रेंथ पर विशेष कार्यशाला हुई। उन्होंने बताया कि जल्द ही द्रोणाचार्य अवाॅर्डी डॉ. संजय भारद्वाज और आशीष विंस्टन जैदी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने काशी आएंगे।