फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कबीर की साखियों-निर्गुण भजनों का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर प्राकट्य स्थल लहरतारा में दस दिवसीय कबीर वाणी गायन कार्यशाला में बच्चों और प्रशिक्षुओं को कबीर साहब की साखियों और निर्गुण भजनों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने मोको कहां ढूंढे बंदे... जैसे लोकप्रिय भजनों का गायन कर आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया। संचालन ताना-बाना ग्रुप के मुख्य गायक देवेंद्र दास देव ने किया। उन्होंने बच्चों को कबीर वाणी की गायन शैली, भावार्थ और निर्गुण भक्ति परंपरा से परिचित कराया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य वक्ता के रूप में बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, गढ़वा, झारखंड की शिक्षा विभाग की अधिष्ठाता सुनीता गुप्ता और पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री उपस्थित रहे। उन्होंने कबीर साहेब के निर्गुण राम उपासना दर्शन पर प्रकाश डाला। महंत गोविंद दास शास्त्री ने कहा कि कबीर की वाणी मानवता, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें