वाराणसी। कौशल विकास और रोजगार की दिशा में स्किल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्किल्स का मुंबई में प्रशिक्षण के पहले सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने वर्चुअल तरीके से किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निश्चित यह पहल युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर में बदलेगा। वहीं विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने में सहायक होगा। टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स में पहला सत्र फैक्ट्री ऑटोमेशन में दो जॉब रोल में शुरू किया है, जिसमें प्रशिक्षु के प्रीक्वालिफिकेशन प्रोफाइल के आधार पर एक से चार सप्ताह तक की अवधि के साथ प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। यह संस्थान आकर्षक शुल्क विकल्पों के साथ पहले आने वाले 100 छात्रों व प्रशिक्षुओं के लिए 75 फीसदी छात्रवृत्ति भी योजना शुरू की जाएगी।