वाराणसी में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल की पहल पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। बोकारो स्थित ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन लाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर कैंट स्टेशन से ऑक्सीजन एक्सप्रेस की खाली रैक पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के रास्ते बोकारो रवाना हुई। रैक पर लिक्विड ऑक्सीजन के तीन टैंकर हैं।
रेल अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन को पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन भेजा जा रहा है। वहां से बोकारो ऑक्सीजन प्लांट जाना है। संभवत: दो से तीन दिन बाद ऑक्सीजन लोड करके यह एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पहुंचेगी। यहां बाकी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।