फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ता की सूचना पर आरपीएफ जीआरपी ने खंगाली फरक्का एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मालदा से नई दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस में अपहर्ता की सूचना पर बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। दोपहर में साढ़े 12 बजे के बाद प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची ट्रेन की आरपीएफ-जीआरपी ने सघन तलाशी ली। जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित कोच को करीब 40 मिनट तक सुरक्षाकर्मियों ने खंगाला लेकिन अपहर्ता नहीं मिला। करीब सवा एक बजे के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

पटना के सिविल एसपी की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अनूप सिन्हा और जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दूबे अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर पांच पर फरक्का एक्सप्रेस में सवार हो गए। व्हाट्सएप पर आए दो अपहर्ताओं की फोटो से यात्रियों का मिलान किया। जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित कोच की कई चक्र में तलाशी ली गई। मगर, अपहर्ताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि पटना से बार-बार इनपुट भी मिलता रहा कि अपहर्ता का लोकेशन वाराणसी में ही शो कर रहा है। इस वजह से करीब 40 मिनट तक ट्रेन रोकते हुए तलाशी ली गई। इसके बाद जीआरपी ने प्लेटफार्मों, यात्री हाल सहित सर्कुलेटिंग एरिया में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें