फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द होने के बावजूद दौड़ी वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लापरवाही और खराब प्रबंधन का बड़ा उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। रद्द होने के बावजूद गोंडा इंटरसिटी को ट्रैक पर दौड़ा दिया गया। काफी देर बाद जिम्मेदार जागे तो हड़कंप मच गया। आननफानन ट्रेन को उतरेटिया स्टेशन में निरस्त किया गया। इस दौरान कई रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन को आउटर पर लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके चलते कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच को वाशिंग एप्रन बनाया जाना है। इसके लिए कई ट्रेनों को 31 अगस्त से निरस्त किया गया है। इसी क्रम में वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी को भी कैंसिल किया गया था। बावजूद इसके ट्रेन को बाकायदा कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना कर दिया गया। ट्रेन जब आगे के स्टेशनों पर पहुंची और उसे प्लेटफार्म देने की बात आई तो संबंधित रेलकर्मियाें के आश्चर्य पड़ गए। कागजों में कैंसिल नजर आ रही ट्रेन आउटर पर खड़ी मिली। किसी तरह ट्रेन को लाइन देकर आगे बढ़ाया गया और उतरेटिया ले जाकर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। इसके चलते मैसूर एक्सप्रेस और बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। कई और ट्रेनें निर्माण कार्य के चलते कैंसिल रहीं। स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि रद्द के बावजूद ट्रेन को चला दिया गया था। इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें