फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवगंगा से सफर के साक्षी बने 867 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह स्टेशन पर करीब ढाई माह के बाद शिवगंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 8 से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। पहले दिन 867 यात्री शिवगंगा से सफर किया। 90 मिनट पूर्व पहुंचे यात्रियों की सेकंड इंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग हुई और उसके बाद ही उन्हें प्लेटफार्म पर इंट्री मिली। ट्रेन की तैयारियों का जायजा लेने डीआरएम भी विभागीय अधिकारियों संग स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन 02559 स्पेशल शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के लिए यात्री शाम 5.30 बजे ही मंडुवाडीह स्टेशन पर पहुंचने लगे थे। सेकेंड इंट्री गेट पर सोशल डिस्टेंसिग के तहत आरपीएफ द्वारा चार पंक्तियों में यात्रियों को लगाया गया। मंडल चिकित्सालय की मेडिकल, वाणिज्य कर्मचारियों की टीमें एवं टिकट निरीक्षकों की टीमों ने क्रमश: मेडिकल जांच, थर्मल स्क्रीनिंग, टिकट जांच एवं लगेज चेक किया। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए 867 यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाया गया। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस भी बुला ली गई थी। इसके पूर्व मांडुवाडीह स्टेशन व प्लेटफार्म की डीप क्लीनिंग और सैनिटाइज किया गया था। इसके साथ ही शिवगंगा एक्सप्रेस के रैकों को भी सैनिटाइज किया गया। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने ट्रेन में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें