फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनों से आए 6 हजार कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुंबई, गुजरात और अंकलेश्वर से 6000 यात्रियों को लेकर चार श्रमिक स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी यात्रियों को रोडवेज की बसों से विभिन्न जनपदों के लिए भेजा गया। बसों में पानी की बोतल और बिस्किट उपलब्ध कराया गया। वहीं दो अन्य ट्रेनों को भी देर रात पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहली ट्रेन मुंबई से 1372 यात्रियों को लेकर सुबह 8 बजे, दूसरी ट्रेन सुबह 11:40 बजे मुंबई से 1244 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसके बाद तीसरी ट्रेन दोपहर में 2 बजे राजकोट से 1803 यात्रियों को लेकर आई। देर शाम अंकलेश्वर से पहुंची चौथी ट्रेन में कुल 1580 यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि किराया देकर ही ट्रेन में बैठने को मिल रहा है। किसी से 200 तो कोई 500-1000 रुपये अतिरिक्त देकर पहुंचा। स्टेशन पर मौजूद जिला प्रशासन के तहसील कर्मियों ने सभी यात्रियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया। इसके पूर्व प्लेटफार्म पर उतरते यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि चार ट्रेनों से आए 6000 यात्रियों का मेडिकल चेकअप हो चुका है। अभी और दो ट्रेनें मुंबई और सूरत से आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें