फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर पूर्व प्रधान समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में शुक्रवार की रात नौ बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पूर्व प्रधान संतोष यादव (35), निवासी सिंघड़ा तथा संदीप उर्फ रिंकू यादव (32) निवासी भगवानपुर, थाना बरदह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों युवक आजमगढ़ की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रेलर के साथ उसके चालक को काफी आगे जाकर पकड़ लिया और थाने ले आई। परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गंभीरपुर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें