फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेलर व टैंकर की टक्कर, चालक की मौत, दो घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Mon, 16 Jun 2025 08:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पौधों की सिचाई में लगे टैंकर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में चालक की मौत हो गई इसके साथ ही दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
तेज रफ्तार का कहर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जामुराद क्षेत्र के हरपुर स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज के पास सोमवार को रोड के मध्य डिवाइडर पर लगे पौधों के सिचाई में लगा पानी टैंकर खड़ी कर एन एच आई से जुड़े मजदूर पेड़ों में पानी डाल रहे थे इसी दरम्यान हरहुआ से रखौना की तरफ तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रेलर ने पानी टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी ।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पानी टैंकर रोड पर पलट गई और सिचाई कार्य मे लगे दो मजदूर  गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रेलर चालक सर्वेश चौहान निवासी आजमगढ़ भी बुरी तरह घायल हो गया और इसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।

जहां चालक की हालत नाजुक बनी हुई थी ,ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान ट्रेलर चालक सर्वेश चौहान निवासी आजमगढ़ की मौत हो गई ।वही पानी टैंकर में लगे मजदूर रोहित यादव उम्र 35 वर्ष निवासी करधना(मिर्जामुराद)व दूसरा घायल पुनवासी राम निवासी बेनीपुर(मिर्जामुराद) का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर रिंगरोड से दोनों वाहनों को हटवा यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


इस मामले में मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि स्थानीय पुलिस ट्रामा सेंटर पहुँच ट्रक चालक के शव को कब्जे में ले पी एम के लिए भेज दिया वहीं विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें