टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे जयप्रकाश को बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां गंगा देवी और पत्नी कुसुम यादव का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार जयप्रकाश चार बच्चों, तीन बेटियों और एक बेटे का पिता था।
थाना अध्यक्ष सत्यजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।