फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी दुनिया ही उजड़ गई...': इकलौते बेटे, बहू और छह महीने की पोती की मौत पर बोले पिता, डंपर ने तीनों को कुचला

Wed, 22 Oct 2025 12:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Road Accident in News: वाराणसी में सड़क हादसे में तीन लोगों के माैत की सूचना है। बाइक सवार दंपती अपने बच्चे के साथ कहीं जा रहे थे, तभी डंपर की चपेट में आ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
ओमप्रकाश, ममता और अमृता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी पुलिस चौकी के समीप डंपर की चपेट में आने से बुधवार की दोपहर बाइक सवार दंपती ओमप्रकाश सिंह पटेल (31) और पत्नी ममता (27) और 6 महीने की बीमार बच्ची अमृता पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा कराया। ओवरटेक के दौरान दूसरे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हुई।

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के हरदी सहजनी निवासी ओमप्रकाश सिंह पटेल पत्नी ममता और छह महीने की बीमार बच्ची अमृता पटेल को चिकित्सक को दिखाने मुगलसराय कोतवाली के दुल्हीपुर गए थे। इस बीच दुल्हीपुर में ही ओमप्रकाश अपने ससुराल चला गया। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

2 of 5
करवा चाैथ का रखा था व्रत। - फोटो : अमर उजाला
वहां कुछ देर ठहरने के बाद दंपती बाइक से घर की ओर लौटने लगे। टेंगरा मोड़ के भीटी पुलिस चौकी के पास पहुंचे कि एक आगे चल रहे डंपर को ओमप्रकाश ओवरटेक करने लगा। तभी पीछे से आ रहे दूसरे डंपर की चपेट में आ गया। डंपर के आगे वाले पहिए में दंपती और बच्ची फंस गई। घटनास्थल पर ही सभी की माैत हो गई। चालक गाड़ी से कूदकर भाग निकला। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे के बाद बाइक के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
आगे वाले पहिये से किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। आधार कार्ड के जरिये दंपती की पहचान हुई और रामनगर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे पिता जवाहिर लाल पटेल बेटे, बहू और नातिन का शव देख बदहवास हो गए। 

4 of 5
हादसे के बाद मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि ओमप्रकाश इकलौता था। उत्तराखंड में निजी कंपनी में काम करता था। दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आया था। मां रन्नो बेसुध रहीं। एसीपी कोतवाली अतुल अंजान ने बताया कि ओमप्रकाश के चचेरे भाई अनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाइवा के नीचे से लाशों को निकालते लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
ससुराल में ही रोक रहे थे परिजन : मौत की सूचना मिलते ही दुल्हीपुर मोहम्मदपुर से ससुराल के लोग भी पहुंच गए। शव देखते ही सभी फफक पड़े। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी, दामाद को रोका जा रहा था लेकिन वह रुके नहीं। मार्च 2024 में शादी हुई थी।

सालगिरह पर ओमप्रकाश पत्नी व बच्चों को उत्तराखंड ले जाने की बात कह रहे थे। एक साथ तीनों की मौत ने परिवारों को झकझोर दिया। ओमप्रकाश भैयादूज पर बहन के हाथों मिठाई खाकर खुशियां मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सड़क हादसे में मौत से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें