फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: बस से कुचलकर देवरानी, जेठानी और चार माह के मासूम की मौत, पिता-बेटी घायल; कोहराम

Sun, 07 Jun 2026 12:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

UP Road Accident: गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर गिरने के बाद बस से कुचलकर काजल गिरी, उनकी जेठानी रितु देवी और चार माह के बेटे सहजल की मौत हो गई। पति प्रतीक गिरी और बेटी श्रेया गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर गिरे लोगों को बस ने कुचल दिया, जिससे देवरानी, जेठानी और चार माह के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन




मृतकों की पहचान मिर्जापुर जिले के अदलहट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी काजल गिरी (23), उनकी जेठानी रितु देवी (25) और काजल के चार माह के बेटे सहजल के रूप में हुई है। हादसे में काजल के पति प्रतीक गिरी और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रतीक गिरी अपनी पत्नी, बेटे, बेटी और भाभी रितु देवी के साथ वाराणसी आए थे। यहां उनकी सास का ऑपरेशन कराया गया था। इसके बाद परिवार आजमगढ़ के नदवा मठियां गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर गया था। रविवार को सभी लोग बाइक से अपने गांव शाहपुर लौट रहे थे।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

करीब 11 बजे जब उनकी बाइक शरीफपुर अंडरपास के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बस चालक वाहन रोकने के बजाय भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान सड़क पर गिरी काजल गिरी, रितु देवी और काजल की गोद में मौजूद चार माह के मासूम सहजल बस की चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रतीक गिरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर बस को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतकों के गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें