फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से शहर में बदलेगी यातायात व्यवस्था; भारी वाहनों की नो इंट्री, तीन जोन में चलेंगे ऑटो

Sat, 30 May 2020 12:29 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चौथे लॉकडाउन के 31 मई को खत्म होने के बाद वाराणसी की यातायात व्यवस्था में बदलाव नजर आएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसकी कवायद शुरू हो गई है। एक जून से शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर कई नए बदलाव किए जा रहे हैं। इसमें जहां शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, वही तीन अलग-अलग जोन में ऑटो का संचालन भी हो सकेगा।  

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से चौथे लॉकडाउन के बाद की व्यवस्था को लेकर कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में अधिकारियों ने इसका खाका भी खींच लिया है। शुक्रवार को कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार तथा नगर निगम क्षेत्र में वेंडिंग जोन बनाने की समीक्षा में शहरी क्षेत्र से होकर भारी गाड़ियों के गुजरने पर एक जून से पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला हुआ।
 

साथ ही ऑटो के संचालन के लिए शहर को तीन जोन (येलो, ओरेंज तथा ग्रीन) में बांटा गया है, जिस जोंन में जो आटो चलेगा। उस आटो पर उस कलर का स्टीकर लगा होगा। नगर निगम द्वारा उसकी वेबसाइट पर तथा गूगल साइट पर जल्द ही एप को भी लांच किया जाएगा। खास बात यह है कि आटो चालकों को जोन में चलने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा, जिस जोन के लिए आवेदन किया जाएगा, वह आटो उसी जोन में चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि मेन जीटी रोड, कैंट स्टेशन रोड से गुरुधाम होकर बीएचयू, लहरतारा से मंडुवाडीह होकर बीएचयू, अंधरापुल से गिलट बाजार होकर तरना तथा कैंट से आशापुर इन पांच मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे, केवल आटो रिक्शा चलेंगे। ई-रिक्शा गलियों एवं भीतरी मार्गों पर ही चल सकेंगे। नगर निगम के पांचों जोनल क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्धारित किए गए हैं, जहां पर ठेले खोमचे वाले एक निर्धारित स्थल पर अपना ठेला लगाकर सामान बेच सकेंगे।

किस जोन में है कितनी दुकानें
नगर आयुक्त ने बताया कि जोन नंबर एक आदमपुर में 5 वेंडिंग जोन हैं और 110 दुकानें हैं, जबकि  जोन नंबर दो भेलूपुर में  15 वेंडिंग जोन- 400 दुकानें हैं और  जोन नं तीन दशाश्वमेध में 14 वेंडिंग जोन  481 दुकानें, जोन चार में कोतवाली में 9 वेंडिंग जोन, 150 दुकानें हैं। इसके अलावा जोन नंबर पांच में 20 वेंडिंग जोन व 1547 दुकानें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें